टिमरनी -दीपक यादव
मलेरिया की रोकथाम के लिए उसके प्रसार को रोकना आवश्यक है, हमे उपचार की गतिविधियों के साथ परजीवी के जीवन चक्र को बीच में ही ब्रेक करना ज़रूरी है । विकासखण्ड के मलेरिया सम्भावित 14 वन ग्रामो में प्रभावी रूप से कीटनाशक दवा का छिड़काव करना आवश्यक है ।
उक्त निर्देश स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ मोहन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में आयोजित बैठक में दिए ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के धूर्बे, जिला मलेरिया अधिकारी राधा चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आर के ओनकर, खिरकिया बीएमओ डॉ आर के विश्वकर्मा, हंडिया बीएमओ डॉ जे के चौरे, जिला मीडिया अधिकारी आई तिग्गा उपस्थित रहे ।
जिला अधिकारियों द्वारा जिले की स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की गई ।
बैठक उपरांत डॉ सिंह द्वारा स्वास्थ्य संस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया ।
बीपीएम आशीष साकल्ले ने बताया कि शीघ्र ही विकासखण्ड के चिन्हिग ग्रामो में मच्छरो से बचाव के लिए विशेष मच्छरदानी का वितरण किया जावेगा ।