आज आयेगे मुख्यमंत्री करगे जनकल्याण योजना के लाभ का वितरण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-दीपक यादव

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान 13 जून को लगभगदोपहर 11 बजे टिमरनी आएंगे। वे यहाँ से मण्डी प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि मण्डी प्रांगण में ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर हितग्राहियों को उनके हितलाभ देने की व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री के.डी. त्रिपाठी ने बताया कि हरदा जिले के अंतर्गत वर्ष 2016 के तेंदूपत्ता बोनस की राशि रू. 2.78 करोड़ का वितरण किया जा रहा है। हरदा जिले के अंतर्गत कुल 24812 तेंदुपत्ता संग्राहकों को 25.67 लाख की सामग्री (चरण पादुकाए, महिलाओं को साड़ी एवं पानी की बॉटल) का वितरण किया जा रहा है। तेंदुपत्ता संग्राहकों के परिवार के बालक/बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिये जाने हेतु म.प्र. शासन द्वारा एकलव्य शिक्षा छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2016 व 2017 तक कुल 16 प्रकरणों में रू. 1.85 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। वर्तमान वर्ष में तेंदुपत्ता संग्रहण की दर रू. 1250.00 में 60 प्रतिशत की वृद्धि की जाकर 2000.00 रू. प्रति मानक बोरा दर कर दी गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्य मंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत प्राप्त लक्ष्य 15 के विरूद्ध 15 प्रकरणों में राशि रूपए 207.21 लाख वितरित किये गये है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत प्राप्त लक्ष्य 310 के विरूद्ध 312 प्रकरणों में राशि रू. 1062.18 लाख वितरण किये गये है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 16 के विरूद्ध 16 प्रकरणों में 132.50 लाख वितरण किये गये है। हाथ करघा बोर्ड अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत लक्ष्य 36 के विरूद्ध 24 प्रकरणों में राशि रूपए 23.66 लाख वितरित किये गये है। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत लक्ष्य 28 के विरूद्ध 28 प्रकरणों में राशि रूपए 4.20 लाख वितरित किये गये है। माटीकला बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत प्राप्त लक्ष्य 12 के विरूद्ध 5 प्रकरणों में राशि रूपए 3.76 लाख वितरित किये गये है। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत लक्ष्य 17 के विरूद्ध 16 प्रकरणों में राशि रूपए 7.40 लाख वितरित किये गये। म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के तीन विकासखण्डों की 170 ग्राम पंचायतों के 284 ग्रामों में 1351 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। जिले में अब तक कुल 604 स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. एवं सी.आई.एफ. की राशि 199.20 लाख रूपए प्रदाय की गई है। जिले में अब तक 94 ग्रामों में स्वयं सहायता समूहों के ग्राम संगठन गठित किये गये है। जिले के 355 स्वयं सहायता समूहों को 373.20 लाख रूपए राशि का बैंक ऋण (सी.सी.एल.) उपलब्ध कराया गया है। जिले में आजीविका स्वयं सहायता समूहों के द्वारा सेनेटरी नेपकीन, रि-पैकेजिंग, साबुन निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, जूता-चप्पल निर्माण, बांस सामग्री निर्माण आदि गतिविधि पर कार्य किया जा रहा है। मिशन द्वारा 133 बेरोजगार युवकों को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं 135 बेरोजगार युवकों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। प्रधामंत्री आवास योजनान्तर्गत जिले में आवंटित लक्ष्य 8694 आवासों में से अब तक 4323 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं, जो 50 प्रतिशत है। म.प्र. शासन द्वारा घोषित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य हेतु पुरूस्कार योजना अंतर्गत 31 अक्टूबर 2017 तक 33 प्रतिशत आवास पूर्ण करने पर जिले को 2 लाख रूपए का पुरूस्कार प्रदाय किया गया, तथा 40 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने पर जिले की तीन जनपद पंचायत हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया को रूपए एक-एक लाख पुरूस्कार प्रदाय किया गया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत लक्ष्य 100 के विरूद्ध 102 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत लक्ष्य 100 के विरूद्ध 111 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत लक्षित सार्वजनिक वितरण द्वारा जिले के ए.ए.व्हाय. परिवार 7360 एवं 67712 प्राथमिकता परिवार कुल 75072 पात्र परिवारों एवं 369873 जनसंख्या को एक रूपए में गेहूँ, चावल, नमक के साथ रियायती दर पर केरोसिन का प्रदाय किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत जिले में कुल 56491 पात्र परिवारों के केव्हायसी फार्म भरवाये जाकर केव्हायसी ऑनलाईन फीड की जा चुकी है। जो कि जिले के एसइसीसी डाटा परिवारों के कुल लक्ष्य 47549 एवं उज्जवला प्लस के 72 प्रतिशत है। वर्तमान में जिले में 87564 परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत प्रदाय किया जा चुका है। जिले में कुल 47549 में दर्ज हितग्राहियों में से 46172 के केव्हायसी दर्ज किये जा चुके है। जो लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त उज्जवला प्लस योजनान्तर्गत 10319 परिवारों को केव्हायसी सत्यापित किया गया है। उज्जवला एवं उज्जवला प्लस योजनान्तर्गत क्रमशः 37256 एवं 3208 कुल 40464 परिवारों को गैस कनेक्शन जारी किये गये। शिक्षा विभाग अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 1 करोड़ की लागत से 18 शासकीय हायर सेकेण्ड्री भवनों तथा 1 करोड़ 75 लाख की लागत से एक भवन की स्वीकृति दी गई। जिसमें से 11 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2018-19 से 7 हाई स्कूल एवं 6 हायर सेकेण्ड्री स्कूल का उन्नयन किया जावेगा। जिले में उत्कर्ष विद्यालय 100 सीटर बालिका एवं 50 सीटर बालक छात्रावास प्रारम्भ किये जा रहे है। इस कार्य हेतु प्राइवेट भवन का चिन्हांकन किया जा चुका है। 243 छात्रों को लेपटाप वितरण किया गया है। सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत 2084 जोड़ो को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह/कल्याणी विवाह योजना में लाभान्वित किया गया। 175 मजदूरों को मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजनान्तर्गत राशि रूपए 32 लाख 62 हजार से लाभान्वित किया गया। 6588 हितग्राहियों को दीनदयाल अंत्योदय मेला आयोजित कर राशि रूपए 17 करोड़ 59 लाख 86 हजार लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण विभाग में महिला सशक्त वाहिनी योजना के अंतर्गत 40 बालिकाओं के बैंच को प्रतियोगिता परीक्षाओं का निःशुल्क अध्ययन कराया गया। जिले की दो बालिका प्रीति एवं रानी का पुलिस विभाग की कांस्टेबल परीक्षा में चयन हुआ। लाडो अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 1 अप्रैल 2018 से आज दिनांक तक हरदा जिले में 11 बाल विवाह रोके गये। शौर्यादल एवं बेटी बचाओ योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 में पिंक ड्राईविंग लायसेंस कार्यक्रम में 81 बालिकाओं के निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस मिले। लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत 21557 बेटियों का पंजीयन किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top