दुनिया में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि बेटा बेटी के कोख में आने से लेकर उसके पढ़ने तक और लोगों के अंतिम संस्कार तक सरकार पैसा दे। लेकिन मध्यप्रदेश की धरती पर हमने ऐसा कर दिखाया -श्री चौहान

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-दीपक यादव
दुनिया में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि बेटा बेटी के कोख में आने से लेकर उसके पढ़ने तक और लोगों के अंतिम संस्कार तक सरकार पैसा दे। लेकिन मध्यप्रदेश की धरती पर हमने ऐसा कर दिखाया यह बात प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान ने  नगर में आयोजित  मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना-2018 के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ का वितरण कार्यक्रम में कहि।इस दौरान मुख्यमंत्री दारा हरदा के टिमरनी में 93 करोड़ 12 लाख रू. लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने 108 एम्बुलेन्स का भी लोकार्पण किया तथा सिराली में नगर परिषद की स्थापना करने, तहसील रहटगाँव एवं खिरकिया में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 132 के.व्ही. के सब स्टेशन के लिये परीक्षण कराया जाएगा। उन्होने बताया कि मोरन एवं गंजाल परियोजना के लिये टेंडर जारी हो गये है। जल्द ही टिमरनी में सिंचाई सुविधा की व्यवस्था हो जाएगी।कार्यक़म का शुभारंभ सीएम ने कन्यापूजन के साथ किया।श्री चौहान ने कहा कि श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है।मैं आज यह ऐलान कर रहा हूं कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी व्यक्ति बिना जमीन के टुकड़े के नहीं रहेगा। हर बेघर को रहने की छत उपलब्ध कराई जाएगी और मेरे प्यारे भांजा-भांजियों ध्यान से सुनो.. खूब पढ़ो, जितना पढ़ना है पढ़ो। फीस की वजह से पढ़ाई नहीं रुकेगी। तुम्हारी फीस, तुम्हारा मामा भरेगा।हर साल हम 10 लाख मकान बनावाकर गरीबों को देंगे। 4 साल में 40 लाख मकान बनवाएंगे। जमीन कम पड़ी तो शहरों में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बना कर घर देंगे लेकिन प्रदेश में किसी को बेघर नहीं रहने देंगे।मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) के तहत जुलाई-अगस्त में शिविर लगा कर गरीबों के बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे। इसके बाद 200 रुपए प्रति माह की दर से फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएग की बात कहि गई।मुख्यमंत्री  दारा हरदा के टिमरनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को तामपत्र दे कर सम्मानित किया। सीएम यहां विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया।इस दौरान हजारो की सख्या में महिला और नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यक्रम अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जालमसिंह पटेल, सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, विधायक श्री संजय शाह एवं श्री आर.के. दोगने, पूर्व राजस्व मंत्री श्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन, नगर पंचायत टिमरनी अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गोयल, श्री अमरसिंह मीणा, प्रमुख सचिव श्रम श्री संजय दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि सहित बड़ी सख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे ।

मध्यप्रदेश शासन गरीबों को एक रूपए किलो चावल, एक रूपए किलो गेहूँ एवं एक रूपए किलो नमक उपलब्ध करा रहा है। मजदूरों को सस्ता राशन एक दिन की मजदूरी में मिल जाता है।  गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना जमीन के टुकड़े के नही रहेगा। हर गरीब को जमीन का मालिक बनाया जाएगा। उसे पट्टा देकर कानूनी रूप से जमीन का मालिक बनाया जाएगा। और फिर उस जमीन पर गरीब को आवास बनाकर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया गया कि यदि किसी शहर में शासकीय जमीन नहीं है तो मल्टी स्टोरी भवन बनाकर गरीबों को दिये जाएंगे। उन्होने आश्वस्त किया कि प्रदेश के हर गरीब के पास उसकी अपनी जमीन होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब को प्रधानमंत्री आवास बनाकर दिये जाएंगे और जो शेष बचेंगे उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना में आवास बनाकर दिये जाएंगे। आने वाले चार वर्षो में 47 लाख आवास बनाकर गरीबों को दिये जाएंगे। आवास का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हर वर्ष 10-10 लाख आवास बनाकर गरीबों को दिये जाएंगे। उन्होने बताया कि आवास योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 80 लाख परिवार आते है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत गरीब पंजीकृत असंगठित श्रमिक के बच्चों की कक्षा पहली से लेकर कॉलेज तक की फीस शासन भरेगी। उन्होने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्राइवेट स्कूल अंधाधुंध फीस न ले। उन्होने बताया कि बैतूल में एक नवीन प्रयोग के तहत स्कूल बनाया गया है। जहाँ तीन से चार हजार बच्चे पढ़ाई करेंगे। इस स्कूल में आवास, लायब्रेरी, प्रयोगशाला की व्यवस्था की जाएगी। यदि यह मॉडल सफल रहेगा तो इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक के बच्चे यदि उच्च शैक्षणिक कोर्स में प्रवेश लेते है तो उनकी मेडिकल की सालाना 8 लाख रूपए तक की फीस शासन वहन करेगी। मजदूर को अब मजबूर रहने नहीं दिया जाएगा। यदि श्रमिक बिमार होता है तो उसका उपचार शासकीय एवं निजि चिकित्सालय में किया जाएगा। यदि मजदूर की सामान्य मृत्यु होती है तो उसे दो लाख रूपए की राशि तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख रूपए की राशि दी जाएगी। अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीबों को अब मात्र 200 रूपए प्रतिमाह बिजली का बील देना होगा। लेकिन साथ ही उन्होने कहा कि इसके लिये बल्व, टीवी चलाने की छूट रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के एक लाख युवाओं को विभिन्न व्यवसाय के लिये लोन दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूह की लोन की गारंटी शासन देगी और समूह के लोन पर तीन प्रतिशत ब्याज शासन वहन करेगी। यही नहीं समूह के समानों की मार्केटिंग करने में भी शासन सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से महिला स्वयं समूह बच्चों के स्कूल ड्रेस सिलेगी एवं आंगनवाड़ी के पोषण आहार भी महिला स्वयं समूह द्वारा बनवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 82 लाख श्रमिकों को पंजीयन हुए है। 1 लाख 25 हजार महिलाओं को प्रसूति सहायता की राशि दी गई है। 2 हजार 800 परिवारों को अंत्येष्टि सहायता दी गई है। चार सौ परिवारों को परिजन की मृत्यु होने पर सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब व्यक्तियों का 5 लाख तक का बीमा कराया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना 15 अगस्त से लागू होगी। तब तक प्रदेश के गरीबों को स्वैच्छा अनुदान से सहायता मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के सही क्रियान्वयन के लिये हर ग्राम पंचायत एवं वार्ड में पाँच-पाँच लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में एक महिला, एक अनुसूचित जाति/जनजाति का व्यक्ति, तीन सामान्य व्यक्ति रहेंगे। इस कमेटी को जन अभियान परिषद अपना सहयोग प्रदान करेगी। कमेटी का काम होगा कि वे गाँव व वार्ड में किसी की मृत्यु, दुर्घटना आदि का पता लगाएंगे तथा श्रमिकों के बच्चों की फीस भरवाने में सहयोग देंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस कमेटी में अच्छे लोगों को रखा जाए यदि कोई गढ़बढ़ी करेगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि यह योजना हर हाल में सफल की जाएगी और मजदूर अपना हक लेकर ही रहेंगे। मुख्यमंत्री ने मजदूर पंजीयन कार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्ड पर सभी सुविधाएं मिलेगी।

टिमरनी में आयोजित लांचिंग कार्यक्रम के अवसर पर उन्होने सांकेतिक रूप से तीन श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड प्रदान किये। प्रसूति सहायता के अंतर्गत श्रीमती छाया को 11 हजार 600 रूपए एवं श्रीमती मनीषा को 14 हजार 600 रूपए की सहायता राशि प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सुहास सिंह एवं राजेश को 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि वितरित की। मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मनोज कौशल को 2 लाख रूपए की राशि का चैक प्रदान किया। निःशक्त क्षमा बाई को व्हील चेयर तथा राजेश को छड़ी एवं छोटेलाल को श्रवण यंत्र दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर अंर्तजातिय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अनिल मालवीय एवं सत्येन्द्र को 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि तथा वन अधिकार हक पट्टा श्रीमती उर्मिला, शिवलाल, श्रीराम, भैयालाल को प्रदान किये। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सेन्ट्रींग कार्य हेतु गीरवर को 11 लाख 88 हजार का ऋण एवं रणजीत को 7 लाख रूपए का ऋण वितरित किया। परिवार सहायता के अंतर्गत श्रीमती सीमाबाई, श्रीमती दुर्गाबाई को 4 लाख रूपए की राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत उन्होने अभिषेक गौर को मेडिकल दुकान हेतु 4 लाख रूपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सहज घर बिजली योजना के हितग्राहियों को बिजली कनेक्शन के प्रमाण-पत्र वितरित किये। उन्होने लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किये। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुखवतीबाई, श्रीमती क्षमाबाई को गैस सिलेण्डर एवं चूल्हा वितरित किया। भीलटदेव स्वयं सहायता समूह को व्यवसाय के लिये 2 लाख रूपए का ऋण तथा दो नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान को प्राधिकार पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने श्री रामकृष्ण को बकरी पालन हेतु सहायता राशि दी। राष्ट्रीय खाद्य मिशन के तहत शिवप्रसाद को स्प्रिंकलर हेतु बारह हजार रूपए एवं श्री बंशीलाल को पाईपलाईन हेतु ग्यारह हजार रूपए की राशि, श्री ओमप्रकाश को ट्रेक्टर अनुदान के लिये 1 लाख रूपए की राशि वितरित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top