टिमरनी-
टिमरनी विकासखण्ड के रहटगाँव तहसील अंतर्गत वनांचल की ग्राम पंचायत राजाबरारी के महागांव में आजादी के बाद से शासकीय स्कूल भवन नही था जिसके चलते गांव के स्कूली बच्चे पढाई से महरूम हो रहे थे।शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय भूमि स्कूल भवन हेतु नही मिलने के कारण गांव के चबूतरों पर ही स्कूल संचालित किए जा रहे थे।इन चबूतरों पर शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों की मदद से लकड़ियों,बांसों,तिरपाल से झोपड़ी बनाकर स्कूल संचालन किया जा रहा था,बारिश आंधी में कई अक्सर ये घाँसफूस की झोपड़ी उड़ जाया करती है,बच्चे बरसते पानी मे पड़ने को मजबूर है।ग्रामीणों,शिक्षकों, जनप्रतिनिधियो ने लगातार प्रशासन से स्कूल भवन निर्माण की मांग की किंतु आज तक भूमि न मिलने के कारण स्वीकृत भवन भी नही बन पाया।विधायक कुं संजय शाह लगातार प्रयासरत रहे जिनसे प्रभावित हो गांव के ही 75वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग मोतीराम पिता मंगलसिंह कोरकू ने अपनी निजी स्वामित्व की जमीन में से शासकीय स्कूल भवन निर्माण हेतु आधा एकड़ जमीन दान दी जिसका पत्र,दस्तावेज एसडीएम को सौंपे।देखने वाली बात यह है कि प्रदेश में ऐसा पहला ही उदाहरण है यह जिसमे आदिवासी ग्रामीण ने अपनी थोड़ी सी ही भूमि में भी गांव के बच्चो के भविष्य को देखते हुए सरकार की मदद की।टिमरनी पहुंचे इस दानदाता बुजुर्ग का भाजपा नेताओं,एसडीएम पीके पांडे,तहसीलदार अल्का इक्का ,शिक्षक गोविंद पटेल,स्थानीय ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियो ने फूलमालाओं से स्वागत कर धन्यवाद दिया।जो बुजुर्ग नंगे पैर चल रहा था उसे विधायक प्रतिनिधि विनीत गीते,भाजपा नेता सुनील दुबे ने जूते, छाता,रेनकोट देकर सम्मानित किया,बुजुर्ग मोतीराम को कम सुनाई देता है शीघ्र ही उसे कान में लगाने वाली मशीन दी जाएगी साथ ही उसे उसके बेटे के साथ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में तीर्थ दर्शन करने भेजा जाएगा।विधायक शाह ने दानदाता मोतीराम का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया।शीघ्र स्कूल भवन का निर्माण शुरू होगा जिससे 150परिवारों के स्कूली बच्चे नए भवन में पढ़ाई करें सकेंगे।इस दौरान ग्राम के झुम्मकलाल सिलारे,चम्पालाल धुर्वे,सुंदरलाल पांसे,म्यानसिंह मौजूद रहे।स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय में भी मोतीराम का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
-दानदाता मोतीराम बधाई के पात्र है,जिन्होंने अपनी भूमि शासन को स्कूल भवन हेतु दी,शिक्षा विभाग को भवन निर्माण हेतु लिखा जाएगा-पीके पांडे एसडीएम टिमरनी
महागांव के बुजुर्ग किसान मोतीराम कोरकू द्वारा स्कूल भवन के लिए आधा एकड़ जमीन दान दी गई,बहुत ही बधाई के पात्र है,शीघ्र स्कूल भवन निर्माण के प्रयास किये जायेंगे जिससे बच्चे पक्की बिल्डिंग में पड़ सके--विनीत गीते विधायक प्रतिनिधि
आदिवासी बुजुर्ग ने शासकीय स्कूल भवन के लिए भूमि दानकर मिशाल कायम की
जून 25, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें