टिमरनी-
टेमागाव और सोडलपुर के बीच ग्राम डोलरिया के पास इन्दौर बैतूल नेषनल हाईवे पर रविवार लगभग 2 बजें सडक दुर्घटना में 1 महिला व 4 पुरूष सहित कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफतार जायलो नागपुर की ओर जा रही थी। वहीं 2 मोटर सायलक सोडलपुर की आ रही थी। दोनो की जोरदार टक्कर हो जाने के कारण 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 अन्य गम्भीर व्यक्ति ने सामुदायिक अस्पताल में दम तोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोर व्हीलर जायलो गाड़ी एम.एच. 31 डी.के. 1808 व दो मोटर सायकल की टक्कर हुई। जिसमें बाईक सवार मृतक खलील निवासी हरदा, मृतक जान मोहम्मद निवासी खेड़ीपुरा हरदा व अन्य दूसरी मोटर सायकल पर सवार मृतक राकेष पिता मिश्रीलाल, मृतिका शर्मिला पति राकेष निवासी भादूगांव एवं मृतक देवीसिंह पिता बाबूलाल निवासी जमानी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही टिमरनी एस.डी.ओ.पी. आर. के गहलोद रहटगांव थाना प्रभारी मौके पर पंहुच कर घटना स्थल का जायजा लिया। एस.डी.ओ.पी. आर. के गहलोद ने गहलोद ने बताया कि जायलों कार और 2 बाईक में टक्कर हो जाने से दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामला कायम कर जांच की जा रही है। शासकीय अस्पताल टिमरनी के डाॅक्टर राजेष मीणा, डाॅक्टर केषरी प्रसाद द्वारा शव का पी.एम. किया गया एवं परिजनों को शव सौपें गये।