टिमरनी-
रविवार सुबह नगर में मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल पहुंची। इस दौरान वन विभाग के आक्सन हाल में अधिकारियों के साथ बैठक, आगन्तुकों से चर्चा, आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक सात, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एनआरसी रूम का भ्रमण कर कन्या उच्चतर विद्यालय पहुंची। आक्सन हाल में मौजूद प्रशासनिक अमला के समक्ष सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने वाले हितग्राहिओं से चर्चा करते हुए योजनाओं की जानकारी भी दी। सरकार की विशिष्ट योजनाओं में उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, पीएम जीवन ज्योती योजना, पीएम आवास योजना, एनआरसी योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के हितग्राहिओं को राज्यपाल महोदय ने समझाइस भी दी। उन्होनें सौभाग्य योजना पर कहा कि जब गांव में बिजली उपलब्ध होगी तो वहां के स्कूलों में कम्प्यूटर चलेंगे। फिर वहां के विद्यार्थी साइंस की पढ़ाई में अव्वल रहेंगे। गांव में कपड़े सिलने वाले दरजी पहले पैर से मशीन चलाकर कपड़े सिलते थे परंतु गांव में बिजली उपलब्ध होने पर अब दरजी बिजली की मोटर लगाकर मशीन चलाते हैं। इसलिए काम अधिक हो रहा है गांव में रोजगार बड़ा है। लोगों की आर्थिक स्थिती अच्छी हुई है। अस्पतालों में बिजली से मशीनें चलती हैं जिससे व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। उन्होनें सभी से कहा कि बिजली उतनी ही खर्च करें जितनी आवश्यक हो। पीएम आवास पर चर्चा करते हुए हितग्राहिओं से कहा कि सरकार द्वारा दिये जाने वाली राशि पूरी आवास में ही लगायें और हो सके तो कुछ अपने पास से भी लगाकर मकान और बड़ा व अच्छा बनायें। उन्होनें गुजरात का अपना अनुभव बताते हुए कहा कि जब मैं छोटी थी, खेत में रहते थे। तब बिच्छु घर में आ जाते थे, हमें काट लेते थे। अब पीएम मोदी जी ने उन सभी का ख्याल करते हुए जिनका कच्चा मकान है उनके लिए 2022 तक पक्का छत वाला मकान बनवाकर देने की योजना बनाकर सुचारू रूप से चल रही है। एनआरसी केन्द्र में कुपोषित बच्चों को पूरा फायदा मिलता है, बच्चा स्वस्थ्य होकर ही वहां से निकलता है। यदि कुपोषण से बचना हो तो अपनी सोच बदलनें का प्रयास करें और महिला की डिलेवरी शासकीय अस्पताल में कराकर सरकार की जनहितैषी योजना का लाभ लें। उन्होनें स्कूली बच्चों से भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा तब बच्चों ने नाम बताकर मामा शब्द से भी अवगत कराया। उपस्थित विधायक संजय शाह ने भी सभी को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात महामहिम जी नगर के वार्ड नंबर सात स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची वहां दो बच्चों के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें आशीर्वाद दिया। फिर शासकीय अस्पताल में सुपोषण पुनर्वास केन्द्र में 11 कुपोषित बच्चों व माताओं से भेंट कर उन्हें अपना व बच्चों का ध्यान रखने को कहा। इसके बाद शासकीय कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थीयों को फल देकर अच्छे से पढ़ाई करने को कहा और स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मंजुलता धनगर को कुछ किताबें भेंटकर उन्हें स्कूल की लाईब्रेरी में रखने को कहा ताकि बच्चे उनको पढ़कर महापुरुषों के बारे में जाने। पूरे कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अनय द्विवेदी, एसपी राजेश सिंह, अपर कलेक्टर बीएल कोचले, एसडीएम पीके पांडे, तहसीलदार अलका एक्का, जनपद सीईओ रंजीत ताराम सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
राज्यपाल ने किया नगर का दौरा हितग्राहि और बच्चों से की मुलाकात
जून 17, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें