ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में प्रधान ने जीता स्वर्ण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
दिल्ली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2018  शिकोक़ाई कराटे इंटरनेशनल भारत कराटे एकेडमी के द्वारा (kai) के द्वारा ताल कटोरे स्टेडियम दिल्ली में 22 से 24 जून 2018 को यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे टिमरनी नगर के तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाड़ी लोकेश प्रधान लगातार तीसरी बार ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप दिल्ली में पूरे मध्यप्रदेश एवं हरदा जिले का नाम गौरान्वित किया । टिमरनी के मुख्य कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि जूनियर -55 किलोग्राम बजन -18 वर्ष में लोकेश प्रधान ने स्वर्ण पदक जितकर यह उपलब्धि हासिल की।
    इस मौके पर साई एकेडमी मध्यप्रदेश कराटे कोच रतन गंभीर ,मना मण्डलेकर एवं समस्त कराटे खिलाड़ियो में हर्ष का माहौल है सभी खिलाड़ियों ने लोकेश को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top