जैन समाज ने बालिका को जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने के विरोध में सोपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

                          त्रिमूर्ति न्यूज़  टिमरनी                                                                      दीपक यादव 

टिमरनी-
गुरूवार जैन समाज द्वारा एसडीएम कार्यालय पहुचकर जैन समाज की बालिका को जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी आपूर्ति पटेल को सोंपा। जिसमें कहा गया कि गत दिवस मुगावली जैन समाज की एक बालिका जो उसकी नानी के साथ पुणे जा रही थी उसे मुस्लिम युवक आदिल के द्वारा खण्डवा से उतारकर हैदराबाद लेजाकर परिवार की गलत जानकारी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह किया उस बलिका को नषीली दवाये देकर दिमागी रूप से गुमराह किया गया। इस घटना को लेकर सम्मूर्ण देष में निवासरत जैन समाज के अत्यंत रोष व्यापत है और पूरा जैन समाज इसकी घोर निंदा करता है। इस प्रकार की घटना सम्पूर्ण भारत में एक सुनिष्चित कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है इसलिये इसके विरूध कठोर कानून बनाकर बालिकाओ के जीवन को सुनिष्चित करने व धर्म परिवर्तन कार्यक्रम के दोषी लोगो को कठोर से कठोर सजा दी जाने एवं सूक्ष्म जांच चलाकर धर्म परिवर्तन के अभियान को बंद किये जाने की मांग की । इस दौरान सुनिल जैन, प्रफुल्ल जैन , अनिल जैन, उदित जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, प्रवीण जैन, शोभित जैन, आदि सामाजित बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top