नगरीय क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत किया जाएगा हितग्राहियों का सर्वे

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत टिमरनी नगर परिषद क्षेत्र का सर्वेक्षण आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा । सर्वे का सत्यापन पर्यवेक्षको द्वारा किया जावेगा ।

इस योजना का सर्वे नगरीय क्षेत्र में प्रारम्भ करने के पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व पर्यवेक्षको हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजनं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में किया गया ।

विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष साकल्ले ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशिष्ट योजना का छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से शुभारम्भ किया है । इस योजना के तहत देश के करीब 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) मिलेगा।

प्रशिक्षण के दौरान बीसीएम मुकेश बटाने ने कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर केंद्रीय विभाग से प्राप्त पत्रक में कौन कौन सी अतिरिक्त जानकारी लेना है, के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।

आयुष्मान भारत योजना
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को फायदा होने की संभावना है। वंचित वर्ग के परिवारों के लिए योजना वरदान सिद्ध होगी ।

नगरीय क्षेत्र में योजना का सतत निरीक्षण खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम.के. चौरे एवं परियोजना अधिकारी संयोगिता राजपूत द्वारा किया जावेगा । प्रशिक्षण में मौजूद पर्यवेक्षक सीमा यादव, संगीता राजपूत, आशा सोनी, स्वाति कैथवास, पूजा चौहान को सत्यापन सम्बन्धी जानकारी दी गई ।

सर्वेक्षण सत्यापन उपरांत विकासखण्ड मुख्यालय पर सूची जमा की जावेगी जिन्हें ऑनलाइन अपडेट किया जावेगा । इस योजना का विधिवत क्रियान्वयन 15 अगस्त 2018 से होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top