त्रिमूर्ति न्यूज टिमरनी
दीपक यादव
टिमरनी-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक गावं में किसान विकास यात्रा निकाली जा रही है। जिसके चलते विकासखण्ड किसान विकास यात्रा गांव गांव पहुंच रही है। गुरूवार को गाड़ामोड़ कला, धौलपुर खुर्द, नयागांव, बाजनिया, बिच्छापुर, बघवाड , रायबोर में ग्रामीणजनों व किसानों से चर्चायें की गई तथा प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितेशी कल्याणकारी योजनाओं को बताकर लाभ लेने की बात की गई। इस दौरान विधायक शाह ने कहा कि जिसने अच्छा किया उसकी तारीफ होना चाहिए। भाजपा शासन में गांव को सीधे मेन सड़को से जोड़कर विकास को मूर्त रूप दिया है। शेष रही सड़कों व अन्य रहे कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणजन ने गांव की कुछ सार्वजनिक समस्याओं को बताया जिनका विधिवत निराकरण करवाने की बात कही। आगामी चुनावों में भाजपा को साथ देने की बात रखी जिसे ग्रामीणजनों ने स्वीकार की। यात्रा के विधानसभा प्रभारी विजय सिंह सावनेर ने केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को बताई। इस मौके पर विधायक शाह ने ग्राम गाड़ामोड़ कलाॅ में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की इस दौरान ग्रामीणो द्वारा गावं के छात्र छात्राओ व कृषको को रोड नहीं होने के कारण ग्राम नयागांव जाने में होने वाली समस्याओ के बारे मे ंबताया जिसे विधायक शाह द्वारा हल करने का आष्वासन दिया।नयागांव में ग्रामीणजनों ने शराब पर पाबंदी लगाने की मांग रखी। धौलपुर खुर्द में क्रिकेट क्लब को किट, चबूतरा निर्माण के लिए अलग वार्डों में एक एक लाख रूपये की घोषणा की। नयागांव में गोडाउन की मांग की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व यात्रा के विधानसभा प्रभारी विजय सिंह सावनेर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद, विधायक प्रतिनिधि बद्रीनारायणसिंह राजपूत, जैव विविधता प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील दुबे, मण्डल महामंत्री सोमसिंह यदुवंशी, देवीसिंह पटेल, तरबर सिंह राजपूत कुहीग्वाड़ी, श्रीराम कौशल, गणेश विश्वकर्मा, सुहागसिंह पटेल, अंतरसिंह राजपूत जनपद सदस्य, विजय सिंह यदुवंशी, सरपंच सुरेश मेहरा,वीरसिंह यदुवंषी रामचन्दर देवड़ा, माधोसिंह, कमलसिंह, भगतसिंह, दीपचंद नवाद, मनीष मांगुल्ले, प्रेमनारायण वीणा, रामभरोस यादव, सचिव वेणी वर्मा, रामदास नायर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।