दीपक यादव त्रिमूर्ति न्यूज टिमरनी
भाजपा युवा मोर्चा परिवार टिमरनी द्वारा भीषण गर्मी में चलाई जा रही है रेलवे स्टेशन पर जनसेवा
टिमरनी-युवा मोर्चा द्वारा भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी पिलाने का कार्य विगत कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता कर रहे हैं ज्ञात हो कि युवा मोर्चा द्वारा टिमरनी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:00 बजे के बाद भीषण गर्मी में आने वाली ट्रेनों में जल सेवा की जा रही है सामाजिक बंधुओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है जिसके अंतर्गत आज टिमरनी नगर के समाजसेवी श्री नवीन तिवारी द्वारा मिनरल वाटर का शुल्क सहयोग स्वरूप युवा मोर्चा को प्राप्त हुआ। युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी ने सामाजिक बंधुओं से निवेदन किया जल सेवा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अपना सहयोग प्रदान करें इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी विशेष सहयोगी राहुल कौशल ,शुभम राजपूत,निक्की मालवीय, अनु पगारे धीरज गौर जितेंद्र राजपूत अनूप पगारे आनंद बनोरिया, नवल गुर्जर, पूनम गौर,सहित समजीजिक बंदु युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।