दीपक यादव त्रिमूर्ति न्यूज टिमरनी
टिमरनी-
मध्यप्रदेश शासन लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा प्रायोजित प्रदेश स्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर के अन्तर्गत विकास स्तरीय समस्या निवारण शिविर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी में आयोजित किया गया । विकास खंड के 10 संकुलों के 45 अध्यापक,शिक्षक,कर्मचारियों ने अपनी अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किये ।एन पी एस अंशदान कटौत्रा,प्राण किट,पदोन्नति,सेवा अभिलेख का संधारण,अर्जित अवकाश की प्रविष्टि,अवकाश प्रकरण,उच्च शिक्षा अहर्ता,आदि समस्याओ से समबन्धित आवेदन किये ।प्राप्त आवेंदन का निराकरण समिति द्वारा समय सीमा में निराकरण किया जावेगा ।शिविर के दौरान एल एल सुनारिया उपसंचालक नर्मदापुरम संभाग, एल एल वर्मा सहायक संचालक ने उपस्थित होकर शिविर की कार्यवाही और व्यवस्था देखी,इस दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव,बी आर सी भागवत सिंह कटारे,योगेश दुबे,एस के धनबारे, सिंधुकोटवाला,ज्योति दुबे,सुचिता दुबे,दिनेश मालवीय,आर सी कोरी,जगमोहनआहाके, मंगल यादव ,दुर्गेश नंदन व्यास,मोहन सोलंकी,सारस्वती साहू,तुकाराम चौरे,मुकेश पांडे,यशवन्त दमाडे,उदय मंडलेकर,विपेंद्र राणा आदि संकुल प्राचार्य एवम कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा ।
विकास स्तरीय समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजित
मई 18, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें