टिमरनी-प्रतिभाशाली छात्रा का विधायक ने किया स्वागत टिमरनी मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं में मध्य प्रदेश प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी कीर्ति कलम का क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ने घर पहुंचकर पुष्पहारों से अभिनंदन किया वही छात्रा के माता-पिता एवं शिक्षकों का भी शाल श्रीफल देखकर सम्मान किया गया इस दौरान विधायक ने छात्रा की शानदार उपलब्धि पर उन्हें पूरे परिवार सहित बधाई दी एवं विधायक निधि से ₹5000 देने की घोषणा की इस दौरान स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गद्रे भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी सुनील दुबे विजय पवार मनोज मालवीय धर्मेंद्र पाल अक्षय शांडिल्य मुकेश शांडिल्य भी मौजूद थे कार्यक्रम के पूर्व स्टेशन चौराहे पर भी नगर के शासकीय शिक्षकों के साथ-साथ नागरिकों ने ढोल धमाके के साथ छात्रा कीर्तिका पुष्पहारों से अभिनंदन किया इस दौरान नगर के अनेक शिक्षक मौजूद थे टिमरनी आगमन पर बस स्टैंड पर सैकड़ो अध्यापक शिक्षको ने मेरिट होल्डर शासकीय कन्या शाला की छात्रा कु कीर्ति का,माता पिता,प्रभारी मुकेश तिवारी,मंजुलता धनगर,विद्या जैन का भव्य स्वागत कर सम्मान किया ।साथ ही मिठाई बांटी ढोल नगाड़े बाजवा कर खुशी मनाई ।स्वागत सम्मान करने वालो में,सतीश शुक्ला, दुर्गेश नन्दन व्यास,करतार सिंह राजपूत,मनीष सोनकिया,अनिल तिवारी,दिनेश सोनी,ओ पी वर्मा,उमेश चौहान, महेंद्र राय,महेश भाटी,शिव काशिव ,तुकाराम चौरे,दीपक गौर,दिलीप शर्मा,ज्ञानदास वर्मा आदि सैकड़ो शिक्षक उपास्थित रहे ।