टिमरनी--
बुधवार मिति वैशाखी सुदी 3 अक्षय तृतीया के दिन मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विकासखंड के ग्राम गोदडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन यदुवंश सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया। आदर्श यदुवंशी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर -वधु 13 जोडे का विवाह संपन्न कराया गया । इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद जिला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय सावनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी जैव विविधता समिति अध्यक्ष सुनील दुबे भाजपा महामंत्री सोमसिंह यदुवंशी उपधायक्ष सुहाग सिंह पटेल आदि उपस्थित हुए। नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया तथा आभूषण का वितरण किया ।पंडित राहुल कृष्ण जी शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़ो 5000 रुपय के वर्तन व् आभूषण प्रदान किये गय।प्रत्येक कन्या को ₹20000 की राशि उसके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीष निशोद द्वारा ग्राम पंचायत गोदड़ी को सामूहिक भवन निर्माण के लिए ₹200000 की राशि देने की घोषणा की गई।इस दौरान समिति अध्यक्ष मूलसिंह यदुवंशी ब्रजेश पटेल सोमसिह मुकदम जगदीश प्रसाद समरत सिंह विजयसिंह उमेश यदुवशी सुहाग पटेल आदि सहित समिति सद्स्य समाजिक बन्धु व् ग्रामीण उपस्थित रहे ।
आदर्श यदुवंशी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
अप्रैल 18, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें