टिमरनी
25 वी सेन्ट्रल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 6 और 7 जनवरी 2018 को राजधानी भोपाल मे बेटमिन्टन हॉल मे आयोजित हुई जिसमें नगर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में 90 किलो वर्ग भार में पूजा सोनी ने स्वर्ण पदक अर्जित कर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसी क्रम में करण रामटेक ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण एवं आरती दूनगे ने 35 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक अर्जित किया एवं हर्ष व यश ने कांस्य पदक अर्जित किया। तथा अनुपम संगुल्ले ने ग्रीन बैल्ट एवं मोना खरे ने ब्लू बेल्ट अर्जित किया । तिनका सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष एवं टिमरनी के मुख्य कराते प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार लगातार 11 वे वर्ष मे भी मध्यप्रदेश टीम ने पहला स्थान हासिल किया और मध्यप्रदेश ट्रॉफी टिमरनी टीम को प्रदान की गई । इस अवसर पर इंडियन आइडल की रनर अप 2016 वैशाली ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण कर खिलाड़ियों के लिए देशभक्ति गीत गाये टिमरनी टीम क़ी इस उपलब्धि पर भावना चौबे, मना मंडलेकर, नीलम रॉय, राम वर्मा ,एवं अनीश कहार, ने विजेता खिलाड़ियों को बधाइयाँ दी।
कराटे चैंपियनशिप में नगर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
जनवरी 08, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें