टिमरनी
विकासखण्ड टिमरनी में स्थित गांव खोड़याखेड़ी के किसान अंतरसिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक किसान कर्ज से परेशान था।टिमरनी बस स्टेशन चोक पर मृतक का शव लेकर परिजन, किसान धरने पर बैठे थे टिमरनी बस स्टेशन पर बैठे आक्रोशित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया ।प्रशासन के आश्वासन के बाद लगभग 2.30घण्टे बाद विरोध प्रदशर्न समाप्त हुआ । बैठे किसानो की मांग का समर्थन किसान यूनियन,कांग्रेस ने किया,इस दौरान हरदा विधायक ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अजय शाह,सहित कांग्रेस के आसपास के अनेक कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद रहे,शासन की किसान विरोधी योजनाओ का विरोध किया,किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया,राजस्व विभाग की ओर से sdm ने अंत्येष्टि के लिए 5हजार की राशि देकर मृतक के परिवार को अन्य सहायता देकर योजनाओ का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर विरोध प्रदशर्न समाप्त किया। जानकारी के अनुशार फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सुबह खेत में किसान का शव देखकर पुलिस को सूचना दी।ग्रामीण ने मृतक किसान पर बैंक का #KKC कर्ज था एवं सहकारी समिति का किसान पर बकाया था। इस कारण से सहकारी समिति से किसान को खेत के लिए खाद नहीं मिली थी। किसान के 5 एकड़ खेत में यूरिया खाद नहीं मिल रहा था। इस कारण से किसान बीती दिनों से परेशान था। किसान के जेब से एक सल्फास की डिब्बी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के शव भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।
किसान ने की परेशान हो कर आत्महत्या , हाइवे पर मृतक का शव रखकर किया घण्टो किसानो ने विरोध प्रदर्शन
दिसंबर 26, 2017
0
अन्य ऐप में शेयर करें