खिरकिया, हरदा एवं टिमरनी में शुरू किये जायेंगे जैविक हाट, कलेक्टर ने जैविक खेती अपनाने वाले कृषकों से मोबाइल पर की चर्चा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
खिरकिया, हरदा एवं टिमरनी में शुरू किये जायेंगे जैविक हाट

 कलेक्टर ने जैविक खेती अपनाने वाले कृषकों से मोबाइल पर की चर्चा
हरदा - 
जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती से ज्यादा ज्यादा कृषकों को जोड़ा जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कृषि विभाग के मैदानी अमले को किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों से जागरूक करने एवं उन्हें जैविक व प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिये प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।
 बुधवार को आयोजित कृषि अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने खिरकिया, हरदा एवं टिमरनी में उपयुक्त स्थानों का चयन कर जैविक हाट प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जैविक हाट में अपने उत्पाद बेचने के लिये कृषकों को अनुकूल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। बैठक में कलेक्टर द्वारा हरदा की कृषि उपज मण्डी में जैविक उपज खरीदी के लिये सप्ताह में एक निश्चित दिवस निर्धारित करने के भी दिये गये। 
 उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे द्वारा बताया गया कि जिले में जैविक, प्राकृतिक खेती के लिये 122 किसानों को चयनित किया गया है, जिनमें से 73 किसानों द्वारा अभी तक 77.5 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूँ, चना, मटर, सरसों, अश्वगंधा एवं सब्जीवर्गीय फसलों की जैविक बुवाई की जा चुकी है। जिस पर कलेक्टर ने बड़े किसानों को जैविक कृषि पद्धतियों की ओर आकृष्ट करने के उप संचालक कृषि को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने जैविक कृषि से जुड़े नये कृषकों से मोबाइल पर चर्चा भी की एवं उन्हें जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया। 
 बैठक में नरवाई प्रबन्धन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्ट्रारीपर, सुपरसीडर, बेलर, स्लेशर, श्रेडर मल्चर जैसे नरवाई प्रबन्धन यंत्रों के लिये विभाग को 213 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 162 को क्रय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बैठक में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं जे फार्म सर्विस एप के उपयोग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top