किसान की ऋण पुस्तिका एवं आधार का मिलान कर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, अपात्र लोगों को उर्वरक न मिले ,पीला मोजेक एवं अन्य कीट व्‍याधि से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर नुकसानी के प्रकरण बनाये जाएं, राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने दिये निर्देश

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 किसान की ऋण पुस्तिका एवं आधार का मिलान कर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए

अपात्र लोगों को उर्वरक न मिले ,पीला मोजेक एवं अन्य कीट व्‍याधि से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर नुकसानी के प्रकरण बनाये जाएं

राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने दिये निर्देश
हरदा ११सितंबर २०२५

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कहा है कि जिले में किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारी नजर रखें। उर्वरक वितरण के दौरान किसान की ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड का मिलान कर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। अन्य व्यक्तियों को लाइन में खड़ा कर नियम विरूद्ध तरीके से उर्वरक प्राप्त करने वालों को सख्ती से रोका जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि वास्तविक किसान को ही उर्वरक मिले। प्रत्येक वितरण केन्द्र पर पटवारी की मौजूदगी में सुव्यवस्थित तरीके से उर्वरक का वितरण हो। कहीं भी किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में असुविधा न हो। 
 गुरूवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीला मोजेक एवं अन्य कीट व्‍या‍धि धि से जिले में हुए फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण किया जाए एवं 25 प्रतिशत से अधिक नुकसानी की स्थिति में आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार किये जाएं। उन्होने कहा कि सर्वेक्षण एवं प्रकरण बनाने के कार्य में पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। फसलों की वास्तविक हानि ही सर्वेक्षण में दर्ज की जाए। बैठक में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री, नक्शा तरमीम, ई-केवायसी, नामांतरण, बंटवारा, आधार लिंकिंग, अभिलेख दुरूस्ती, रास्ता विवाद, सायबर तहसील के प्रकरण, भूमि आवंटन, धारणाधिकार, वनग्रामों का राजस्व ग्रामों में संवर्तन, कृषक जीवन कल्याण योजना, राजस्व वसूली, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की एवं राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों के तत्परता से निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा, श्री संजीव कुमार नागू, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top