गोराखाल वाटरफॉल पर सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग बढ़ाई जाए, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनदेखी करने वालों के प्रति कलेक्टर का सख्त रूख, कार्यवाही के निर्देश

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
गोराखाल वाटरफॉल पर सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग बढ़ाई जाए

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनदेखी करने वालों के प्रति कलेक्टर का सख्त रूख, कार्यवाही के निर्देश

नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने में आमजन को परेशानी न हो

निराश्रित गौवंश को सड़कों से हटाएं, गौशालाओं में भेजें

यूरिया वितरण सुव्यवस्थित तरीके से हो
हरदा - 
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के वनक्षेत्र गोराखाल में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण वाटरफॉल में पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत 20 मीटर रैलिंग बढ़ाए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि यहां पर्यावरण प्रभावित न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए एवं कचरे के संग्रहण के लिये पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखे जाएं। मंगलवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में यूरिया वितरण सुव्यवस्थित तरीके से करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सहकारी समितियों में अधिक से अधिक यूरिया उपलब्ध कराया जाए। 
 
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की एल-वन स्तर पर अनदेखी करने वाले अधिकारियों के प्रति कलेक्टर का सख्त रूख रहा। महिला एवं बाल विकास में दर्ज शिकायतें अनअटेंडेड पाये जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी एवं तीनों बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। इसी तरह जिला पंचायत में अनअटेंडेड शिकायतें पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारी का एक सप्ताह का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारियों का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। बैठक में नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके अभिभावकों को सहूलियत से प्रदान करने के निर्देश दिये गये। जिले के मुख्य मार्गों पर विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट किये जाने पर भी कलेक्टर द्वारा जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध शराब विक्रय को मुहिम चलाकर रोका जाए। साथ ही इस तरह के कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। 

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण लंबित न रहें

 बैठक में कहा गया कि सभी विभाग उनके अधीन सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण दो माह में पूर्ण कर जिला पेंशन अधिकारी को प्रेषित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि खरीफ फसलों की गिरदावरी का कार्य प्रारम्भ किया जाए। उद्यानिकी एवं श्री अन्न फसलों की गिरदावरी में पटवारी एवं विभाग के आंकड़ों में फर्क न आए। कलेक्टर ने कहा कि अवैध कालोनियों के निकट कार्यवाही में कोई रियायत न बरती जाए। 

अब दो मंजिला होंगे, स्कूल आंगनवाड़ी भवन

 बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासकीय स्कूल अथवा आंगनवाड़ी परिसरों में बच्चों को पर्याप्त खेलकूद के स्थान सुरक्षित रखने के दृष्टिगत अब नये स्कूल व आंगनवाड़ी भवनों का डिजाइन दो मंजिला भवन बनाया जाएगा एवं यह भवन दो तल वाले निर्मित किये जायेंगे। 

कलेक्ट्रेट भवन की मरम्मत एवं रंगरोगन होगा

 संयुक्त कार्यालय भवन (कलेक्ट्रेट) में आवश्यक मरम्मत कराई जाकर नये सिरे से रंग रोगन कराया जाएगा। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को भवन की छत की वाटर प्रूफिंग कराने, खिड़कियों में कांच एवं मच्छर जाली लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रसाधन कक्षों में नलों इत्यादि की मरम्मत कराई जाए। साथ ही भवन की अन्य आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए। 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ने लगेंगे शिविर
 बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को जोड़ने के लिये जिले में शिविर आयोजित किये जायें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top