मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने वनग्राम में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने वनग्राम में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया
हरदा - 
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने शुक्रवार को टिमरनी विकासखण्ड के वनग्रामों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होने राजाबरारी उपस्वास्थ्य केन्द्र के ग्राम मरापाढोल में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण सत्र मे उपस्थित गर्भवती माताओं से उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के लाभ संबंधी जानकारी ली। डॉ. सिंह ने सभी गर्भवती माताओं को समय पर जॉच कराने एवं संस्थागत प्रसव कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होने उपस्थित एएनएम कु. सावित्री उईके को हाई रिस्क गर्भवती माताओं की पूर्ण जॉच करने एवं समय पर उनका प्रबंधन एवं रिफर करने के निर्देश दिये। उन्होने एनसीडी कार्यक्रम स्वस्थ यकृत मिशन, आगामी सप्ताह मे आयोजित होने वाले दस्तक अभियान की तैयारी तथा यूविन एवं अनमोल पोर्टल की समीक्षा भी की। उन्होंने सीबीएमओ डॉ.एम.के.चौरे को हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान बीसीएम श्री मुकेश बटाने उपस्थित रहे। 
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजाबरारी स्टेट द्वारा संचालित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया एवं प्रभारी डॉ.रश्मि अरोरा से ग्रामीणों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी ली। उन्होनें संस्था द्वारा एनसीडी कार्यक्रम, हाईरिस्क गर्भवती माता के प्रबंधन एवं क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के प्रबंधन मे पूर्ण ंसहयोग करने के लिये कहा। उन्होने प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एम.के.चौरे को राजाबरारी स्टेट परिसर में क्षय रोग एवं एनसीडी कार्यक्रम से संबंधित शिविर आयोजित करने के लिये निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान सत्र स्थल पर सीएचओ, एएनएम, आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top