टिमरनी। समीपस्थ ग्राम गोदड़ी से श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को राजस्थान स्थित बाबा रामदेव के दर्शन हेतु रवाना हुआ। कुल 12 ग्रामीणों का यह जत्था टैक्टर-ट्रॉली से करीब 1200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यात्रा लगभग 6 से 7 दिनों में पूर्ण की जाएगी।
यात्रा पर जाने वालों में नवीन यदुवंशी, पवन यदुवंशी, नितेश यदुवंशी, अंतर यदुवंशी, उमाशंकर यदुवंशी, मोहन यदुवंशी, राजकुमार यदुवंशी, मंगल यदुवंशी, निखिल यदुवंशी, मोनू यदुवंशी और राजेश यदुवंशी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु लगभग 15 दिनों की यात्रा के बाद पुनः टैक्टर-ट्रॉली से ही वापस लौटेंगे।
यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को फल वितरण कर विदा किया गया। उन्हें विदा करने के लिए आसपास के ग्रामीण भी करताना तक साथ गए और भावपूर्ण विदाई दी।