आज से प्रारंभ होगी दो दिवसीय श्रध्देय भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
आज से प्रारंभ होगी दो दिवसीय श्रध्देय भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला 
 टिमरनी

व्याख्यानमाला समिति द्वारा श्रध्देय भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला का दो दिवसीय आयोजन 11 जनवरी व 12 जनवरी को किया जायेगा। जिसमे 11 जनवरी शनिवार को वर्तमान युवा भविष्य का भारत विषय पर मोहन नारायण गिरी संस्थापक शहीद समरसता मिशल इंदौर  अपना व्याखयान देगे एव 12 जनवरी सोमवार को कलहमुक्त स्नेहयुक्त परिवार विषय पर रवींद्र जोशी  अखिल भारतीय संयोजक कुटम्ब प्रबोधन गतिविधि ,राष्टीय स्वयंसेवक संघ द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में किया जाएगा ।व्याख्यानमाला के इस वैचारिक मंच को 33 वा वर्ष  हैं, व्याख्यानमाला देश भर में चर्चित हो चुकी है। व्याख्यानमाला में 30 वर्षों में अनेक  विद्वान एवं जानी-मानी हस्तियां अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं। व्याख्यानमाला समिति द्वारा वक्ताओं  के व्याख्यान पर कई पुस्तको का भी प्रकाशन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top