अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें
हरदा-
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सक्षम अधिकारी की बिना अनुमति के अवकाश पर न जाएं और न ही मुख्यालय छोड़ें। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि गत दिवस बैरागढ़ में विस्फोट की घटना से उत्पन्न परिस्थितियों में पीड़ितों के राहत व पुनर्वास कार्य के लिये किसी भी अधिकारी कर्मचारी की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिये सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़े व अवकाश पर जाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top