वर्तमान सभी चुनौतियो का हल हिंदुत्व से किया जा सकता है - डॉ माला सिंह ठाकुर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
वर्तमान सभी चुनौतियो का हल हिंदुत्व से किया जा सकता है - डॉ माला सिंह ठाकुर
टिमरनी -
व्याख्यान माला समिति द्वारा भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में किया गया प्रथम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पूर्णिमा अग्रवाल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ माला सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष वि.हि.प.मालवा प्रांत सामाजिक कार्यकर्ता इंदौर रही। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया  मुख्य वक्ता उपाध्यक्ष वि.हि.प. मालवा प्रांत सामाजिक कार्यकर्ता इंदौर डॉ माला सिंह ठाकुर ने वर्तमान चुनौतियां एवं राष्ट्र निर्माण में हमारा योगदान विषय पर अपना व्याख्यान दिया।अपने व्याख्यान में डॉ माला सिंह ठाकुर ने कहा कि आज चुनौतियां अदृश्य  रूप में है कैसे लड़ना है या मुश्किल होता जा रहा है वर्तमान में वैचारिक युद्ध चल रहा है समाज को समाज को विघटित करने व  समाप्त करने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शिवाजी का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनौतियों का सामना हम अपने स्व के साथ आगे बढ़ कर कर सकते है,आभाषीय दुनिया द्वारा नैरेटिव सेट किया जा रहा है रेडिकल इस्लाम काम कर रहा, धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है लव जिहाद चलाया जा रहा है,लेड जिहाद कर राष्ट्र की सम्पत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। अपनी संस्कृति इतिहास पर हमें गर्व होना चाहिए परंतु आज हमारी पीढ़ी को भर्मित करने कार्य किया जा रहा है जिसे हमे समझने की आवश्यकता है, हमारी भारतीय संस्कृति अखंड है   हमें गर्व करना चाहिए,आज हमारे सामने तर्क से कुतर्क को समाप्त करना एक बड़ी चुनौती है। आज देश कोई उपलब्धि हासिल करता  है तो कुछ लोग विमर्श गढ़ने की कोशिश करते है,आज आज भौतिक बाद  की ओर बढ़ते हुए हम अपने से दूर होते जा रहे हैं यह हमारा समाज किस ओर जा रहा है यह सोचने की आवश्यकता है यह सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है हम "मैं"वाले लोग नहीं सामूहिकता  वाले लोग हैं, जहां विश्व भारतीय परिवार वाद का अध्यन कर रहा है हम  पश्चिम की ओर भाग रहे हैं परन्तु आज सभी चुनोतियो का हल हिंदुत्व से किया जा सकता है ।आज है अपने स्व के लिए स्कल्प लेने की आवश्यक है जिसमे स्व भाषा,स्व वेष भूषा ,स्व शिक्षा,स्व स्वदेशी,स्व स्वजन ,स्व खान पान ,स्व स्वालंबन की स्व जागरण की आवश्यकता ।  ।कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रेया अग्रवाल ने किया एवं आभार भावना रावत  ने माना, विद्यालय की बहनों द्वारा वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top