खेतों में जल भराव होने पर किसान भाई पानी निकासी की व्यवस्था करें

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
खेतों में जल भराव होने पर किसान भाई पानी निकासी की व्यवस्था करें
हरदा-
रबी मौसम वर्ष में गेहॅू, चना, मक्का, मसूर, सरसों एवं मटर फसल की बोनी कृषकों द्वारा की गई है। सहायक संचालक कृषि श्री अखिलेश पटेल ने किसानों को सलाह दी है कि यदि असामायिक वर्षा से खेतों में जल भराव की स्थिति बनती है तो किसान भाई तुरन्त जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यदि चना फसल की पत्ती हल्के लाल रंग की दिखाई दे एवं फसलों में कीट-व्याधि के राकेथाम हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कोलीपुरा के वैज्ञानिकोें से संपर्क कर अनुशंसित फंफूदनाशी औषधि एवं कीटनाशक औषधि का उपयोग करें। शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा कृषको की फसलों का निरीक्षण किया गया एवं कृषको को समसामायिक सलाह दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top