टिमरनी के प्रेक्षक श्री बाली ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी के प्रेक्षक श्री बाली ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया
हरदा - 
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री नरिन्दर सिंह बाली ने बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँचकर मतगणना के लिये की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने रिटर्निंग अधिकारी श्री महेश बड़ोले के साथ मतगणना हॉल की व्यवस्थाएं देखीं। श्री बाली ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई तथा मतगणना कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व विद्युत की निर्बाध व्यवस्था के लिये निर्देश दिये। उन्होने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी के कैमरे पर्याप्त संख्या में लगाने के लिये कहा। प्रेक्षक श्री बाली ने निर्देश दिये कि मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना परिचय पत्र के प्रवेश न करे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने मतगणना स्थल पर अधिकारी कर्मचारियों के प्रवेश के लिये अलग मार्ग तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिये अलग मार्ग सुनिश्चित करने के लिये भी कहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top