कार्य व्यवस्था की दृष्टि से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को प्रभार सौंपे

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कार्य व्यवस्था की दृष्टि से तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को प्रभार सौंपे
हरदा-
प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले में पदस्थ अधिकारियों को तहसीलदार व नायब तहसीलदार का प्रभार सौंपा है। जारी आदेश अनुसार श्री रामकिशोर झड़बड़े को तहसीलदार हरदा के रूप में हरदा राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्को का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार सुश्री रूपकला परमार को मगरधा राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्को का प्रभार तथा नायब तहसीलदार श्री विजय साहू को तहसील हरदा कानून व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल का दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश अनुसार तहसीलदार श्री प्रमेश जैन को तहसीलदार टिमरनी के प्रभारी के रूप में टिमरनी राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार सुश्री रेखा गुजरे को करताना राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है। 
 कलेक्टर श्री गर्ग ने नायब तहसीलदार श्री वीरेन्द्र उइके को तहसीलदार सिराली के प्रभारी के रूप में सिराली व दीपगांवकला राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा है। उन्होने नायब तहसीलदार श्री भगवानसिंह तमखारिया को तहसील सिराली में कानून व्यवस्था, प्रोटोकॉल सहित अन्य दायित्व सौंपे है। उन्होने प्रभारी तहसीलदार सुश्री श्वेता बम्होरे को तहसीलदार रहटगांव के प्रभारी के रूप में रहटगांव राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा है। साथ ही नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि धुर्वे को सोडलपुर राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा है। जारी आदेश अनुसार नायब तहसीलदार सुश्री लवीना घाघरे को तहसीलदार हंडिया के प्रभारी के रूप में हंडिया राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार श्री आशीष मिश्रा को अबगांव राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है। तहसीलदार श्री राजेन्द्र पंवार को तहसीलदार खिरकिया के रूप में खिरकिया राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार श्री देवराम निहरता को खिरकिया तहसील के चारूवा राजस्व निरीक्षक वृत के समस्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top