जनपद पंचायत टिमरनी में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प सम्पन्न

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जनपद पंचायत टिमरनी में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प सम्पन्न
टिमरनी -
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किये जाते हैं। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उइके ने बताया कि इसी क्रम में जनपद पंचायत टिमरनी में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 69 प्रकरणों में 163.71 लाख रूपये राशि का वितरण किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 18.30 लाख रूपये के 4 प्रकरणों में सहायता राशि वितरित की। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 14.20 लाख रूपये के 5 प्रकरण, समूह बैंक लिंकेज के तहत 4 प्रकरणों में 6 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। पशुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 6 हितग्राहियों को कुल 4.42 लाख रूपये, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत 1 हितग्राही को 80 हजार रूपये की मदद स्वीकृत की गई। इसके अलावा मुद्रा योजना के तहत 3 हितग्राहियों को कुल 7.76 लाख रूपये की सहायता दी गई। टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 1 हितग्राही को 85 हजार रूपये, समूह बैंक लिंकेज के तहत 1 हितग्राही को 1.50 लाख रूपये, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 10-10 हजार रूपये के मान से सहायता वितरित की गई जबकि 2 हितग्राहियों को 20 हजार रूपये के मान से सहायता दी गई। इसके अलावा स्वरोजगार योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 1 लाख रूपये की तथा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 20 किसानों के कुल राशि 64.48 रूपये क्रेडिट कार्ड बनाये गये।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top