टिमरनी में ‘‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’’ बिजली महोत्सव सम्पन्न

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 ‘‘उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य’’ बिजली महोत्सव सम्पन्न 
 
टिमरनी 

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा   हरदा जिले के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य’ बिजली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में  विधायक संजय शाह  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि बिजली के महत्व को समझें और बिजली के अपव्यय को रोकें, तथा बिजली की बचत करें। 
 कार्यक्रम में एनटीपीसी के सहायक महाप्रबंधक  विजय कानूनगो ने उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य अभियान व बिजली महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गत वर्षाे में विद्युत क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी महेश बडोले, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक  अमरेश शुक्ला, उपमहाप्रबंधक  राजेश कुमार अग्रवाल एवं  वतन खाड़े के साथ-साथ   भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम गौर ,  सुनील दुबे , देवेंद्र भारद्वाज , विजय राजपूत, नन्हेलाल कौशल , शंकर राजपूत , सुभाष यादव  , प्रीती बंसल , सुधीर गौर ,राजा कौशल  , गुलशन चौरसिया   नगर पंचायत टिमरनी के नवनिर्वाचित पार्षद जनपद पंचायत के सदस्य व स्कूली छात्र छात्राएं एवं आम नागरिक भी शामिल हुए। विभाग द्वारा सात लघु फ़िल्में प्रदर्शित की गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top