कलेक्टर श्री गर्ग ने छिदगांवमेल के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कलेक्टर श्री गर्ग ने छिदगांवमेल के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
टिमरनी
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बुधवार शाम को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम छिदगांवमेल पहुँच कर ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में पूछताछ की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल,  जिला पंचायत सीईओ श्री राम कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। छिदगांवमेल के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कृषि सिंचाई के मौसम में विद्युत आपूर्ति की समस्या रहती है तथा छिदगांवमेल से गुजरने वाले हरदा होशंगाबाद रोड़ की स्थिति बहुत खराब है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों को दी आयुष्मान योजना की जानकारी छिदगांवमेल पंचायत भवन में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री गर्ग ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों के संबंध में पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होने इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों के सदस्यों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती होने पर निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के तहत एक परिवार को एक वर्ष में 5 लाख रूपये का निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। इस दौरान पंचायत सचिव ने बताया कि गांव में 1041 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है तथा 245 अन्य ग्रामीणों के कार्ड तैयार किये जा रहे है। 
       कलेक्टर श्री गर्ग ने छिदगांव की गौशाला देखी
कलेक्टर श्री गर्ग ने भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल के साथ ग्राम छिदगांवमेल में मनरेगा योजना के तहत 27 लाख रूपये लागत से निर्मित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने गौशाला में बने वर्मिकम्पोस्ट की 5 यूनिट भी देखे। कलेक्टर श्री गर्ग ने पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायक से गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो की जानकारी भी ली। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top