स्वास्थ्य केन्द्र मे स्वास्थ एवं प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताऑं को लगाये गए प्रीकॉशन डोज

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
स्वास्थ्य केन्द्र मे स्वास्थ एवं प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताऑं को लगाये गए प्रीकॉशन डोज

 टिमरनी ।                      

  स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे स्वास्थ एवं प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताऑं को प्रीकॉशन डोज लगाया जा रहा है।नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अतुल भुस्कुटे अपने परिवार के साथ तीसरा टीका लगवाने पहुंचे, बिगत पांच दशक से नगर मे स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे भुस्कुटे परिवार का अभिनंदन किया गया। डॉ केसरी प्रसाद, डॉ अश्विन दाहिमा, डॉ शीतल छलोत्रे, बीपीएम सौरभ कौशल, आशीष साकल्ले ने चिकित्सक परिवार का स्वागत किया।नर्सिंग ऑफिसर भानूप्रिया पवार ने सभी को टीके लगाए व सँजय मन्सोरिया ने डाटा वेरीफाय भी भूमिका का निर्वहन किया ।खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने बताया की दस जनवरी से प्रीकॉशन डोज लगाए जा रहे हैं । स्वास्थ एवं फ्रंटलाईन वर्कर के साथ साठ वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ टीका दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को कोमोर्बीड प्रमाण पत्र के साथ टीका लगाया जावेगा।इस दौरान डॉ अर्चना भुस्कुटे, डॉ विवेक भुस्कुटे, डॉ मेघा भुस्कुटे, डॉ रत्नेश छलोत्रे, बीसीएम मुकेश बटाने, शैलेंद्र मालवीय उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top