राष्ट्रीय साहित्य प्रदर्शनी का जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
राष्ट्रीय साहित्य प्रदर्शनी का जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन
        
 टिमरनी                                
    सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में आयोजित श्रद्धेय भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला में, नवाचार करते हुए प्रेरक पुस्तकों एवं अन्य प्रदर्शनियों का उद्घाटन आज हरदा जिला कलेक्टर श्री संजय गुप्ता के कर कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के द्वारा ज्ञान की देवी मां वीणापाणी की पूजा आराधना से  हुआ। इस प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में कलेक्टर  द्वारा किताबें पढ़ने के लाभ सभी के साथ साझा किए गए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किताबें पढ़ना आज के समय में कठिन होता जा रहा है जबकि किताबें पढ़ने से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक, एवं आध्यात्मिक क्षमता का भी विकास होता है ।उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमारे जीवन में 25% ज्ञान गुरु से मिलता है जबकि 50% किताबों का अध्ययन करने से और शेष 25% सामाजिक जीवन जीने से प्राप्त होता है। उन्होंने एकलव्य का उदाहरण देते हुए अभ्यास ही गुरु है का महत्व बतलाया। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री धन्नालाल दोगने, जिला प्रचार प्रमुख डॉक्टर विवेक भुस्कुटे, अखिल भारतीय सेवा भारती के संरक्षक डॉक्टर अतुल गोविंदजी भुस्कुटे, विभाग कार्यवाह श्री आनंद मजुमदार, खंड कार्यवाह शैलेंद्र राजपूत, एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के संचालक भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अभिभावक, विद्यार्थी, वरिष्ठजनों ने राष्ट्रीय साहित्य क्रय किए । इस कार्यक्रम में कॉविड नियमों का प्रमुखता से पालन किया गया ।विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक चंदेवा सहित श्री विनोद बोरसे, श्री संजय अग्रवाल, श्री प्रेमानारायण कुशवाहा एवं समस्त विद्यालय परिवार पूरे समय मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top