आज नगर में निकलेगी शिव बारात , प्रांरभ होगा श्रीरामलीला महोत्सव

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 आज नगर में निकलेगी शिव बारात , प्रांरभ होगा श्रीरामलीला महोत्सव

टिमरनी - 

नगर में 228 वर्षों से  श्री रामलीला मण्डल के तत्वाधान में  श्री रामलीला महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक एव मनमोहक रूप से रामलीला का मंचन किया जाता है। प्रतिवर्ष अनुसार शुक्रवार शंकर मंदिर प्रांगण में श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।रामलीला का मंचन 18 दिसबंर शनिवार से 29 दिसबंर तक किया जायेगा । शुक्रवारा शंकर मन्दिर प्रागण में प्रति दिन रात्रि 8:30 बजे कलाकरो दारा लीला का मंचन किया जायेगा।रामलीला मंचन कार्यक्रम में 18 दिसबंर शिव विवाह शंकर बारात ,19 दिसबंर शिव पार्वती संवाद नारदमोह ,रामजन्म, 20 दिसबंर  पुष्पवाटिका धनुष यज्ञ, 21 दिसबंर श्री राम बारात ,शोभायात्रा ,22 दिसबर कैकई मंथरा संवाद ,राम सीता संवाद,रामवनगमन 23 दिसबंर केवट संवाद ,24 दिसबंर केकई  भरत  संवाद ,भरत भेंट, 25 दिसबंर सीता हरण, जटायु मरण ,26 दिसबंर शबरी मिलन, बाली बध ,लंकादहन ,27 दिसबंर रामेश्वर स्थापना अंगद रावण संवाद, 28 दिसबंर लक्ष्मण शक्ति कुम्भकरण,मेघनाध बध, 29 दिसबंर रावण वध राम राज्याभिषेक आदि की लीला का मंचन किया जायेगा।इस वर्ष     श्री रामलीला मण्डल द्वारा 18 दिसबंर को  शंकर मन्दिर प्रांगण में  मानस भवन में नवनिर्मित वेद मन्दिर (ग्रन्थालय) का शुभारंभ क्षेत्र के पूज्य सन्तो ओर गणमान्य नागरिकों द्वारा किया जाएगा। वेद मन्दिर में सभी प्रकार के धर्म ग्रन्धों का संग्रह किया गया है।जिसे की क्षेत्र के नागरिको द्वारा ग्रन्थों का अध्ययन किया जा सकेगा।शनिवार के प्रारंभ होने वाली श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों को मण्डल द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top