| संयुक्त भागीदारी योजना अंतर्गत ऑनलाईन प्रस्ताव आमंत्रित |
| - |
| हरदा | 04-मार्च-2021 |
जिला प्रबन्धक म.प्र. वेयर हाउसिंग लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन निजी, सहकारी अथवा संस्थागत क्षेत्र के डब्ल्यूडीआरए पंजीयन अथवा मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी वेयरहाउस लायसेंसधारी गोदाम संचालक जो वर्ष 2021-22 की जारी संयुक्त भागीदारी योजना में वर्णित दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने को तैयार है, उनसे संयुक्त भागीदारी योजना के अंतर्गत ऑनलाईन प्रस्ताव आमंत्रित करता है। गोदाम का ऑफर एवं पंजीयन संयुक्त भागीदारी योजना में 20 फरवरी 2021 से निगम की वेबसाईट www.mpsc.mp.nic.in/warehouse/jointVentureScheme/JointVentureSchemeApp.aspx पर जारी है। नवीन गोदाम संचालकों से उनके गोदामों का पंजीयन निगम के पोर्टल पर कराना आवश्यक है। जिन गोदामों का पंजीयन हुए 3 वर्ष पूर्ण हो गए है या कुछ दिनों के बाद पूर्ण हो रहे है, उनका पंजीयन अपडेट कराना भी आवश्यक है। गोदाम संचालक अधिक जानकारी के लिए निगम की वेबसाईट www.mpwarehousing.com का अवलोकन कर सकते है। |
संयुक्त भागीदारी योजना अंतर्गत ऑनलाईन प्रस्ताव आमंत्रित-
मार्च 04, 2021
0
अन्य ऐप में शेयर करें