वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह, लगवाए कोरोना से बचाव के टीके

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह, लगवाए कोरोना से बचाव के टीके
टिमरनी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में बुधवार से वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण प्रारम्भ हुआ,  गुरुवार को भी टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग अस्पताल में पहुंच गए.. रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया. कोरोना का टीका लगवाने वाले में महामंडलेश्वर ओमकार दास जी महाराज भादू गांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शालिग्राम चंदेल भी मौजूद थे
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने बताया की नगर में कोविड-19 टीके के प्रति वरिष्ठ नागरिकों ने जागरूकता का परिचय दिया है,  वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगा है, ये सभी स्वत प्रेरित हो कर संस्था में आए और टीका लगवाया वहीँ स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता व् प्रथम पंक्ति के 45 कार्यकर्ताओ को टीके की दूसरी खुराक दी गई
आयोजन में सक्रीय विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष साकल्ले ने बताया कि शनिवार को भी टीकाकरण सत्र का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में किया जावेगा, श्री साकल्ले ने टीकाकरण हेतु आने वाले वृद्धजनों से आधार कार्ड के साथ एक और फोटो युक्त लेन की अपील की व् सभी को नाश्ता अथवा भोजन के बाद टीका लगवाने के लिए आने का आग्रह भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top