वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह, लगवाए कोरोना से बचाव के टीके
टिमरनी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में बुधवार से वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण प्रारम्भ हुआ, सुबह से ही टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग अस्पताल में पहुंच गए.. रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया. परसाई कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती विजया सखाराम गद्रे ने 91 वर्ष आयु में टीका लगवाया । वहीँ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पांडुरंग पटेल उम्र 85 ने सपत्नीक टीका लगवाया, वही नगर के वरिष्ठ ओम प्रकाश गोयल, हरीभाऊ गद्रे, आनन्द कुमार जैन, अखिलेश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, गोपाल गोखले, अनिल जैन, अनिल गद्रे, राम गद्रे आदि ने अस्पताल पहुंच कर टीका लगवाया। लगभग सभी वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी पत्नी के साथ टीका लगवाया और सेल्फी भी ली।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने बताया की नगर में कोविड-19 टीके के प्रति वरिष्ठ नागरिकों ने जागरूकता का परिचय दिया है, प्रथम दिवस 85 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगा है, ये सभी स्वत प्रेरित हो कर संस्था में आए और टीका लगवाया वहीँ स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता व् प्रथम पंक्ति के 45 कार्यकर्ताओ को टीके की दूसरी खुराक दी गई।आयोजन में सक्रीय विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष साकल्ले ने बताया की गुरुवार और शनिवार को भी टीकाकरण सत्र का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में किया जावेगा, श्री साकल्ले ने टीकाकरण हेतु आने वाले वृद्धजनों से आधार कार्ड के साथ एक और फोटो युक्त लेन की अपील की व् सभी को नाश्ता अथवा भोजन के बाद टीका लगवाने के लिए आने का आग्रह भी किया।