आवास सहायता योजना अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु पोर्टल पुन: प्रारंभ 3 दिवस के लिए
-
जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला हरदा अंतर्गत आदिवासी वर्ग हेतु महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु आवास सहायता योजना शैक्षणिक वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 का नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन करने हेतु 08 मार्च 2021 से पोर्टल 03 दिवस के लिये पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होने सूचित किया है कि जिन विद्यार्थियों के द्वारा आवास सहायता योजना के नवीन एवं नवीनीकरण के आवेदन नहीं किये गये है, वे आवास सहायता योजना का एमपीटास पोर्टल पर आवेदन करें।