श्रद्धेय भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला का 18, 19,20 जनवरी होगा आयोजन कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यह आयोजन यूट्यूब, फेसबुक एवं स्थानीय चैनल पर होगा प्रसारित व्याख्यानमाला में पिछले 28 वर्षों में अनेक मूर्धन्य विद्वान एवं जानी-मानी हस्तियां व्यक्त कर चुकी है अपने विचार

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
श्रद्धेय भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला का 18, 19,20 जनवरी होगा आयोजन 

कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यह आयोजन यूट्यूब, फेसबुक एवं स्थानीय चैनल पर  होगा प्रसारित

व्याख्यानमाला में पिछले 28 वर्षों में अनेक मूर्धन्य विद्वान एवं जानी-मानी हस्तियां व्यक्त कर चुकी है अपने विचार 


 टिमरनी 


 श्रद्धेय भाऊसाहेब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला का 29 वां वार्षिक आयोजन इस वर्ष दिनांक 18, 19,20 जनवरी 2021 को संपन्न होगा ।कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यह आयोजन यूट्यूब, फेसबुक एवं स्थानीय चैनल पर प्रसारित किया जावेगा। सभी जिज्ञासु श्रोता ,तीनों दिन के व्याख्यान घर बैठे उपरोक्त माध्यमों पर सुन सकते हैं कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार दिनांक 18 जनवरी को प्रख्यात चिंतक, विचारक ,लेखक एवं आई.टी. विशेषज्ञ श्री प्रशांत पोल, आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपना उद्बोधन देंगे ।आयोजन के दूसरे दिन 19 जनवरी ,मंगलवार को विद्या भारती के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद, डॉक्टर गोविंद शर्मा का उद्बोधन होगा वे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति - दिशा और दृष्टि विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । दिनांक 20 जनवरी, बुधवार को अंतिम व्याख्यान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख श्री स्वांतरंजन जी का होगा। उनके व्याख्यान का विषय है "भारत में एकात्मता निर्माण करने में राम मंदिर आंदोलन की भूमिका" आयोजन हमेशा की तरह प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा ।कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष के तीनों व्याख्यान वर्चुअल होंगे, सभी सुधी श्रोताओं से, व्याख्यानमाला समिति अनुरोध करती है कि इस कड़ाके की सर्दी में इस वर्ष व्याख्यानमाला के इस आयोजन का लाभ घर बैठे ही प्राप्त करें। देश भर में चर्चित हो चुकी टिमरनी की व्याख्यानमाला में पिछले 28 वर्षों में अनेक मूर्धन्य विद्वान एवं जानी-मानी हस्तियां अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं ।इनमें श्री मोहन राव भागवत, श्री कुप.सी. सुदर्शन ,श्री सदानंद सप्रे ,श्री मदन दास देवी, श्री सुरेश सोनी, श्री दत्तात्रेय होसाबले, श्री भैया जी जोशी, श्री भागैया जी, श्री अरुण कुमार ,श्री रवि अय्यर, श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी, श्री नितीश भारद्वाज, श्री इंद्रेश कुमार, प्रोफेसर राकेश सिन्हा प्रमुख है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top