| खाद्य एवं औषधि प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो के लिये गये नमूने |
| - |
| हरदा | 03-नवम्बर-2020 |
टिमरनी शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी श्री एम. के. बमनहा के निर्देशन में होटल्स, किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। इनमें मिठाई में मिठाई तैयार करने की दिनांक एवं बेस्ट बिफोर दिनांक अंकित करवाया गया। बेस्ट बिफोर निकली हुई खाद्य सामग्री को अलग करवाया गया। साथ ही एक्सपायरी कॉर्नर बनवाया गया, जिस पर नॉट फॉर सेल लिखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान आशीष स्वीटस से श्रीखंड के बेस्ट बिफोर निकले 15 डिब्बे नष्ट करवाए गये। इसके अलावा होटल्स पर साफ सफाई स्वच्छता बनाये रखने, फ़ूड डिस्प्ले बोर्ड लगाने, खाद्य लायसेंस की प्रति चस्पा करने, और होटल्स वालो को कमर्शियल गैस सिलेंडर, और खाद्य रंग का ही उपयोग करने के निर्देश दिए। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जे पी लववंशी, आपूर्ति अधिकारी सुश्री आपूर्ति पटेल मौजूद रहे। |
खाद्य एवं औषधि प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य पदार्थो के लिये गये नमूने
नवंबर 03, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें