एसडीएम बमनहा ने दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
टिमरनी
शनिवार अनुविभागीय अधिकार महेश कुमार बमनहा ने स्थानीय बस स्टेशन चौक पर में देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर सभी कार्यालय प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीओपी आर के गहलोद तहसीलदार अलका एक्का थाना प्रभारी राजेश साहू कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान पुलिस थाना टिमरनी से मार्च पास्ट कर सूर्या टॉवर न्यू मार्केट होते हुय बस स्टेशन पहुँचा ।इस दौरान राजस्व पुलिस नगर परिषद के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को मौजूद रहे।