जल प्रबंधन सुचारू रूप से चलाने हेतु ओसरा बंदी 2 नवम्बर से

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जल प्रबंधन सुचारू रूप से चलाने हेतु ओसरा बंदी 2 नवम्बर से
-
हरदा | 31-अक्तूबर-2020

     कार्यपालन यंत्री हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी एफ.के.भिमटे ने हरदा जिले की हंडिया शाखा नहर प्रणाली के समस्त कृषकों को सूचित किया है कि नहर प्रणाली के अंतिम छोर के कृषकों को पानी उपलब्ध कराने एवं जल प्रबंधन व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आगामी अवधि में 2 नवंबर 2020 से ओसरा बंदी लागू की जा रही है। जिसमें प्रति सोमवार- मंगलवार गुरदिया अनुविभाग, बुधवार-गुरुवार को अजनई अनुविभाग, शुक्रवार-शनिवार को हरदा अनुविभाग एवं रविवार को पचोला अनुविभाग की नहरें 48 घंटे के लिए बंद रहेगी। उन्होने सभी कृषकों से अपील की है कि सभी कृषक सहयोगात्मकता का परिचय देवें। जिससे सभी कृषकों को समानुपातिक रूप से जल वितरण किया जा सके और मुख्य नहर के अंतिम छोर के किसानों को सुलभता से पानी मिल सके।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top