वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से आज सारी दुनिया परेशान है जिसका दुष्प्रभाव आज भी मानव समाज पर पड़ रहा है इस बीमारी की गंभीरता को आमजन समझ सके और अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा सके।इस हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने हाथों में कोरोना सावधानी से संबंधित नारों की तख्तियां ले रखी थी। इस रैली में टिमरनी नगर एवं टिमरनी खंड( तहसील) के लगभग 40 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में मास्क लगाकर हिस्सा लिया। यह रैली सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर शंकर मंदिर, गांधी चौक ,सूर्या टावर, स्टेशन चौराहा, रेन बसेरा होते हुए वापस शिशु मंदिर पहुंची। इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा पालन किया गया।