| उत्तम गुणवत्ता के बीज, बीज संरक्षण औषधी तथा उर्वरक की उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित |
| - |
| हरदा | 28-अक्तूबर-2020 |
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास हरदा श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत ने संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल के पत्र 27 अक्टूबर 2020 के परिपालन एवं कार्यालयीन आदेश 20 अक्टूबर 2020 के अनुक्रम में किसानो को उत्तम गुणवत्ता का बीज, बीज संरक्षण औषधियों तथा उर्वरक उपलब्ध कराने की दृष्टि से 15 अक्टूबर 2020 से 25 दिसम्बर 2020 तक रबी वर्ष 2020-21 अन्तर्गत बीज / बीज संरक्षण औषधि / उर्वरक गुण नियंत्रण के उद्देश्य से सघन अभियान के संचालन हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया है। उन्होने विकासखण्ड टिमरनी हेतु सहायक संचालक कृषि श्री कपिल बेड़ा को दल प्रभारी तथा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड टिमरनी तथा प्रभारी कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड टिमरनी डॉ. श्रीचन्द जाट को सहायक, विकासखण्ड खिरकिया हेतु परियोजना संचालक आत्मा श्री अखिलेश पटेल को दल प्रभारी तथा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खिरकिया श्री एस.के. जैन एवं प्रभारी कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खिरकिया श्री अतुल यादव को सहायक तथा विकासखण्ड हरदा हेतु सहायक संचालक कृषि श्री डी.एस. वर्मा को दल प्रभारी एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड हरदा तथा प्रभारी कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड हरदा को सहायक नियुक्त किया है। उन्होने निर्देशित किया है कि गठित दल दिये निर्देशानुसार कार्यवाही करे एवं जिले के पंजीकृत सहकारी एवं निजी क्षेत्र के विक्रेताओ तथा बीज उत्पादक सहकारी समितियों व बीज कंपनियो के विक्रय एवं भण्डारण केन्द्रो का बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 तथा बीज (नियंत्रण) आदेश 1983, कीटनाशी अधिनियम 1968 तथा उर्वरक आदेश 1985 में विनिर्दिष्ट प्रावधानो के तहत् आकस्मिक निरीक्षण करेंगे, निरीक्षण के दौरान किसी भी धारा/नियम/खण्ड-उपखण्ड का उल्लघंन पाये जाने पर नियमानुसार अपने अधिकारिता क्षेत्र अनुसार कार्यवाही करेगें। निर्देशानुसार नमूने लेकर म.प्र. शासन द्वारा अधिसूचित बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला/ कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला अथवा उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को भेजेगें। निरीक्षण उपरांत, निरीक्षण प्रतिवेदन आगामी कार्यदिवस मे प्रस्तुत करेंगे। |
उत्तम गुणवत्ता के बीज, बीज संरक्षण औषधी तथा उर्वरक की उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित
अक्टूबर 28, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें