विद्यायल परिवार ने किया अभिभावकों का सम्मान

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विद्यायल परिवार ने किया अभिभावकों का सम्मान 
 टिमरनी
 सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में आज निर्माण एवं  सृजन के देवता, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई । इस आयोजन में विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों का सम्मान किया गया । इसके अंतर्गत विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा ऐसे 25 अभिभावक जो निर्माण एवं सृजन कार्य में संलग्न है( जैसे राजमिस्त्री, सुतार, मैकेनिक आदि) उनके घर जाकर सम्मान पत्र एवं उपहार देकर  उनको सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक चंदेवा ने कहा कि आज के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विशेष महत्व है उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा कला के देवता भी है उन्होंने भगवान शिव के आग्रह पर माता पार्वती के लिए स्वर्ण लंका का निर्माण किया था जिसे बाद में रावण ने ले लिया । आज के दिन विद्यालय में स्थित अटल टिंकरिंग लैब में उपयोग में आने वाले औजारों एवं अन्य उपकरणों की भी लैब इंचार्ज  प्रवीण गौर एवं अखिल माहुले द्वारा पूजा की गई । इस प्रकार विद्यालय में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस आयोजन में  सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top