टिमरनी
भाजपा महिला मोर्चा ने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर फल व मास्क का वितरण किया गया । भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल ने बताया कि 17 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा टिमरनी की कार्यकर्ताओ ने टिमरनी के शासकीय अस्पताल में मरीजो को फल, और बिस्किट वितरित किये। इसके साथ ही सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नगर की कुछ बस्तियों में जाकर मास्क बांटे, और असहाय लोगो के घरों में भी जाकर फल वितरित किये। वही इस अबसर पर नगर में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर घर आये है, उनका भी अभिवादन किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल, महामंत्री भावना लोकेश रावत, योजना अग्रवाल, अक्षता शांडिल्य, रीना कुशवाहा, मीरा कैथवास,अनिता परदेशी, क्षमा मालवीय, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।