मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का हुआ शुभारम्‍भ योजनांतर्गत हितग्राही किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का हुआ शुभारम्‍भ 
योजनांतर्गत हितग्राही किसानों को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ 
हरदा | 26-सितम्बर-2020









मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भोपाल में शुभारंभ किया गया। योजनांतर्गत मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा हितग्राही किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि अंतरित की। जिला मुख्यालय पर इस कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती कोमल सुदीप पटेल, विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, अध्‍यक्ष नगर पालिका हरदा श्री सुरेन्‍द्र जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री अमरसिंह मीणा, कलेक्टर श्री संजय गुप्‍ता, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, श्री जे.पी. सैयाम सहित संबंधित अधिकारियों एवं हितग्राहियों द्वारा देखा गया ।
      जिला मुख्यालय पर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पॉंच किसानों वीरेन्‍द्र पिता रेवाराम जाट कुसिया, नीलेश पिता बेनीप्रसाद शर्मा, गुलाबसिंह पिता रमेशचन्‍द्र लोधी, जुगलकिशोर पिता बाबूलाल एवं अख्‍तर बेग पिता सुभान बेग हंडिया को सांकेतिक रूप से सम्मान निधि के चेक विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, अध्‍यक्ष नगर पालिका हरदा श्री सुरेन्‍द्र जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री अमरसिंह मीणा एवं कलेक्टर श्री संजय गुप्‍ता द्वारा प्रदान किए गए।
      इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए विधायक श्री संजय शाह द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारम्‍भ की गई किसान कल्याण योजना छोटे किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी और किसानों के लिए कृषि को लाभ का धंधा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।
      इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की विस्‍तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने बताया कि बहुत कम समय में राजस्व विभाग द्वारा इस कार्य को पूरा किया गया। इसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग के समस्‍त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की।
      उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष में 3 समान किश्तों में 6 हजार रूपये का भुगतान किया जाता है। इस योजना की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश में किसान कल्याण योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों को वर्ष में 2 समान किश्तों में 4 हजार रूपये सम्मान निधि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इस प्रकार हर किसान को अब प्रति वर्ष कुल 10 हजार रूपए की सम्मान निधि प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top