कोरोना संबंधी किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर 1075 नंबर पर कॉल कर बताए अपनी समस्या जिले में छ: फीवर क्‍लीनिक किये जा रहे संचालित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कोरोना संबंधी किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर 1075 नंबर पर कॉल कर बताए अपनी समस्या 
जिले में छ: फीवर क्‍लीनिक किये जा रहे संचालित 
हरदा | 26-सितम्बर-2020

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्री दिलीप कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर 07577-1075 नंबर पर बात कर कोई भी बीमार व्यक्ति फीवर क्लीनिक एवं उपचार की जानकारी प्राप्त कर अपना इलाज करा सकता है। कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ के उपचार एवं जांच हेतु जिले में छः फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। उक्त लक्षण वाले रोगियों की निशुल्क जांच एवं उपचार और दवा के लिए जिला अस्पताल हरदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव में फीवर क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top