कलेक्टर ने लाखादेह एवं चूरनी में बच्चों को वितरित की स्टेशनरी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
1
कलेक्टर ने लाखादेह एवं चूरनी में बच्चों को वितरित की स्टेशनरी 

हरदा | 03-जून-2020
 
    कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा बुधवार को जिले के वनांचल के भ्रमण पर थे। उन्होंने अपने जन्मदिन को इन वनग्रामों के बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया। कलेक्टर श्री वर्मा ने दोनों गांवों में लगभग 100 बच्चों को स्टेशनरी किट एवं चॉकलेट वितरित की। इस किट में कॉपी, पेन, पेंसिल बॉक्स, कलर्स आदि वस्तुएं बच्चों को प्रदान की गई। उन्होंने बच्चों से वर्तमान में जारी कोरोना संक्रमण के संबंध में चर्चा की। संक्रमण के संबंध में बच्चों की जागरूकता की प्रशंसा भी की। कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। इस अवसर पर उनके द्वारा गांव में वृक्षारोपण भी किया गया। चूरनी में ग्रामवासियों द्वारा रोड की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया। वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने शासन स्तर से समन्वय कर शीघ्र रोड का निर्माण करवाने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव, डीएफओ श्री लालजी मिश्रा, एसडीएम सुश्री अंकिता त्रिपाठी सहित स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
To Top