रक्तदान शिविर संपन्न, 65 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान
टिमरनी -
वैश्विक महामारी कोरोना संकट के समय में "नर सेवा नारायण सेवा" के लिए आज जहां पूरा समाज अपने - अपने स्तर से ,सेवा कार्य कर रहा है l जब भी देश पर कोई विपत्ति आती है तो सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका निभाते हैं l संकट की इस घड़ी में देश का ऐसा कोई- सा क्षेत्र नहीं होगा जहां संघ के स्वयंसेवकों ने पहुंचकर भोजन , पानी, चिकित्सा या अन्य किसी प्रकार की सहायता ना की हो l इसी तारतम्य में मंगलवार स्वर्गीय श्री परमात्मा प्रसाद जी बाजपेई स्मृति सेवा- न्यास के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन "सेवा भारती "द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में टिमरनी खंड का रक्तदान शिविर संपन्न हुआ l टिमरनी खंड के सेवा प्रमुख शीतल जैन ने कहा कि इस शिविर में 65 स्वयंसेवकों ने अपना रक्तदान किया l इस शिविर में पुलिस स्टाफ , ब्लड बैंक हरदा एवं चिकित्सा विभाग का विशेष सहयोग रहा lइस शिविर में विशेष बात यह रही की सबसे पहले एक बहिन के द्वारा रक्तदान किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह आनंद मुजूमदार के द्वारा की गई l तथा मुख्य वक्ता नर्मदापुर विभाग के संघचालक धन्नालाल दोगने रहे l उन्होंने कहा -" राष्ट्रभक्ति ले हृदय में हो खड़ा यदि देश सारा संकटों को मात कर यह राष्ट्र विजयी हो हमारा अर्थात सारा समाज संकट के समय एक साथ उठ खड़ा हो तो बड़ी से बड़ी विपत्ति भी बहुत छोटी हो जाती है l कार्यक्रम का संचालन टिमरनी खंड के खंड कार्यवाह योगेंद्र मौर्य द्वारा किया गया l कार्यक्रम में जिला संघचालक अनिल जैन ,जिला विस्तारक अर्पित शर्मा , जिला सेवा प्रमुख सुभाष शुक्ला, जिला सह कार्यवाह गोविंद राजपूत , जिला व्यवस्था प्रमुख बसंत सोनी, टिमरनी नगर कार्यवाह विवेक भुस्कुटे ,नगर सह कार्यवाह राहुल जैन उपस्थित रहे l