टिमरनी - मंगलवार स्थानीय रेन बसेरा टिमरनी में आगामी त्योहार ईद पर्व एवं महाराणा प्रताप जयंती ओर लॉक डाउन को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान एसडीएम अंकिता त्रिपाठी एसडीओपी आरके गहलोद तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे थाना प्रभारी राजेश साहू सीएमओ आरडी शर्मा आदि अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में नागरिको द्वारा अपने विचार ओर राय रखी गई।बैठक में शासन स्तर से पूर्व से रही गाइडलाइन अनुसार लाकडाउन अंतर्गत धार्मिक ,सामाजिक त्योहार तय नियमो के अंतर्गत ही मनाए जाएंगे।बाजार सुबह 7से शाम 7बजे तक खुले रहेंगे।इस दौरान होटल, पान ,चाय,रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।रेस्टोरेंट अंतर्गत होमडिलेवरी व्यवस्था सुविधा दी जा सकेगी।शेष समस्त व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान तय समय सीमा ,नियमों में खोले जा सकेंगे।जिन दुकानों पर दुकानदार,एवं ग्राहक बगैर मास्क लगाए,एवं सोशल डिस्टेंश उल्लंघन करते पाए जाएंगे उनके प्रतिष्ठान 15 दिवस के लिए सील किये जायेंगे।उक्त जानकारी देते हुए एसडीएम अंकिता त्रिपाठी ने सभी से निवेदन किया कि सभी नगरवासी लाकडाउन नियमो का पालन करते हुए प्रशासन को सतत सहयोग देते रहे।इस दौरान राधेश्याम डूडी अरुण तिवारी, विनीत गीते सुनील दुबे महेन्द पटेल कैलाश डूडी अनिल किरार,हाजी सुबराती गोरी,यूसुफ गोरी, शहजाद खान आदि गणमान्य नागरिक,पत्रकारगण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।